कन्नौज, अगस्त 11 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। कुछ लोगों ने एक महिला को पुरानी रंजिश में रास्ते में घेर कर गाली गलौज किया और उसके साथ मारपीट की।ग्राम भज्जापुरवा निवासी सोनी देवी पत्नी अमित ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सोमवार को वह गुरसहायगंज से वापस घर पर जा रही थी। रास्ते में इन्दुईयागंज काली नदी पुल के पास उत्तम पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम इन्दुईयागंज ने अपनी दुकान के सामने मुकदमा की रंजिश में उसे गाली गलौज करके मारा पीटाऔर जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...