कन्नौज, जुलाई 27 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमन नगरिया, खुबरियापुर में रविवार शाम मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने महिला समेत तीन लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीडि़ता नेहा पुत्री उमेशचंद्र ने बताया कि वह शाम करीब 7 बजे अपनी मां सुनीता और मौसेरी बहन श्वेता के साथ खेत से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में गांव निवासी मुलायम की बकरी की रस्सी उसके पैर में फंस गई। इस पर जब पीडि़ता ने आपत्ति जताई तो आरोपी मुलायम, वीरपाल, अवनीश व रंजीत पुत्रगण नत्थूराम भडक़ उठे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने तीनों को घेर लिया और लात-घूंसों व लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट कर दी। हमले में तीनों को चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्र...