Kannauj News: रास्ता खुलवाने और मुकदमा वापस लेने की उठाई मांग
कन्नौज, अगस्त 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। ग्राम बहबलपुर में पिछले 10 दिनों से जारी धरना प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य एवं उनके प्रतिनिधि ओमकार शाक्य धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर धरनारत ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से मोबाइल पर वार्ता कर ग्रामीणों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बंद रास्ते को जल्द से जल्द खुलवाया जाए तथा प्रदर्शनकारियों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने स्पष्ट कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं किया तो वह स्वयं ग्रामीणों के साथ धरना स्थल पर बैठकर आंदोलन का हिस्सा बनेंगी। इसके बाद धरनारत लोगों की ओर से प्रशासन को एक ज्ञापन भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.