कन्नौज, नवम्बर 19 -- Kannauj News: कन्नौज। राशन वितरण में गड़बड़ी रोकने के लिए जिले में उचित दर दुकानों की निगरानी तेज कर दी गई है। अब पूर्ति विभाग के बजाय दूसरे विभागों के अधिकारी राशन दुकानों पर पहुंचकर अभिलेखों से लेकर वितरण व्यवस्था तक की पड़ताल कर रहे हैं। अचानक शुरू हुई इस जांच से कोटेदारों में खलबली मची है। शुरुआती जांच में अनियमितताएं मिलने पर दो उचित दर दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर जिले के प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच राशन दुकानों की क्रॉस चेकिंग कराई जा रही है। जांच के लिए दूसरे विभागों के अधिकारियों को लगाया गया है। अधिकारी दुकानों पर पहुंचकर स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर, राशन कार्ड धारकों की सूची और ई-पॉश मशीन का मिलान कर रहे हैं। इसके साथ ही कार्ड धारकों से सीधे बातचीत कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि ...