कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के ऐतिहासिक श्री गंगेश्वरनाथ मंदिर परिसर में श्रीगोविंद सत साहित्य प्रचार समिति एवं प्रभात फेरी मंडल की ओर से चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा में शुक्रवार को श्रीराम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। ऋषिकेश से पधारे ब्रह्मचारी संत श्री किशनजी महाराज ने भगवान श्रीराम के विवाह से जुड़े प्रसंगों का सुंदर और भावपूर्ण ढंग से वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्म और विवाह की लीला का वर्णन हुआ, पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच भगवान श्रीराम के भजनों पर जमकर नृत्य किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाराती बनकर उत्साह के साथ झूमते नजर आए। इस दौरान प्रस्तुत की गई राम बारात की जीवंत झांक...