कन्नौज, अक्टूबर 14 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। श्रीरामलीला नाटक कमेटी पुरातन के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सेठ आनंद कुमार गुप्ता ने भगवान श्रीराम की भव्य आरती कर किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। रामलीला में रावण-बाणासुर संवाद का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों की शानदार संवाद अदायगी और अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कमेटी अध्यक्ष नितेन्द्र बिहारी हजेला ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों की जीवंत पाठशाला है। संयोजक एवं चेयरमैन राहुल कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को संस्कारों और परंपराओं से जोड़ते हैं। यह भी पढ़ें- Haridwar News: नौका लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप के मंचन ने...