कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। माधौनगर स्थित सिद्धपीठ मां आनंदी देवी मंदिर प्रांगण में चल रहे 61वें रामलीला महोत्सव का भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन भगवान श्रीराम की महाआरती और राज्याभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए और वातावरण भक्तिमय हो गया। रामलीला महोत्सव की अध्यक्षता कर रहे चंद्रप्रकाश सैनी के नेतृत्व में आयोजन से जुड़े कलाकारों, कमेटी के सदस्यों और विभिन्न रूपों में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों को सम्मानित किया गया। रामलीला कमेटी के संयोजक विजेंद्र सिंह तोमर उर्फ बड़े भैया तथा आयोजकों की ओर से सभी को सनातनी प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। रामलीला में किसी भी प्रकार की भूमिका निभाने वाले कलाकारों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: राजतिलक...