कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Kannauj News: विशुनगढ़, संवाददाता। थाना परिसर में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें क्षेत्राधिकारी मयंक मिश्रा, तहसीलदार गिरीशचंद्र और थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने पदाधिकारियों के बीच चल रहे मतभेद को दूर कराने के लिए सभी को एक साथ बैठाकर बातचीत कराई। बताया गया कि मेला प्रबंधक सुधीर द्विवेदी, उप मेला प्रबंधक ओमजी दीक्षित और महामंत्री बिद्दी बाथम कुछ मुद्दों को लेकर नाराज चल रहे थे। कमेटी संरक्षक मनोज कुमार शुक्ला ने अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी और प्रबंधक रामबक्स लोधी की मौजूदगी में सभी पदाधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद आपसी मतभेद दूर कर कमेटी में तालमेल बनाए रखने के लिए सुलह-समझौता कराया गया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: मिल जुलकर शांति से मनाएं त्योहार अधिकारियों और संरक्षकों ने सभी पदाधिकारियों से मिल-जुलकर ...