कन्नौज, सितम्बर 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के श्रीमती गंगादेवी चतुर्वेदी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीराधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। मनमोहक वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में इंदिरा दुबे व सुमन मिश्रा मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। मुख्य अतिथि इंदिरा दुबे, विशिष्ट अतिथि सुमन मिश्रा तथा प्रधानाचार्य अनिल कुमार शुक्ला ने मां सरस्वती के समक्ष पूजन-अर्चन कर दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रधानाचार्य ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में कृष्ण स्वरूप में शिशु वर्ग से श्रद्धा ने प्रथम, शिवांश ने द्वितीय तथा बालवर्ग में मोनिका यादव ने...