कन्नौज, सितम्बर 21 -- Kannauj News: जलालाबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय मार्ग पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे करीब एक घंटे से खड़े ई-रिक्शा में लगभग 22 वर्षीय युवती अचेत अवस्था में मिली। युवती के चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर जसोदा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: गैस प्लांट के पास बेहोश मिला जहरखुरानी का शिकार युवक युवती के अचेत मिलने की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ई-रिक्शा और घटनास्...