Kannauj News: राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापिका का अभिनन्दन
कन्नौज, सितम्बर 8 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी की प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव के सम्मान में मंगलवार को डायट सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षक नेताओं, प्रवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने उपस्थित होकर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव कुमार गंगवार ने कहा कि राज्य अध्यापक पुरस्कार शिक्षक के समर्पण, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों का सम्मान है। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद द्विवेदी ने इसे पूरे विकासखंड और कन्नौज के लिए गौरव बताया। प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री सत्येंद्र सिंह यादव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत और विद्यार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.