Kannauj News: राजस्वकर्मियों के इंतजार में बीत गया समाधान दिवस सुबह से बैठे मायूस होकर लौटे
कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। थाना समाधान दिवस में शनिवार को राजस्व विभाग के कर्मचारियों के नहीं पहुंचने से दूर-दराज गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे फरियादियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। सुबह से दोपहर तक फरियादी थाना परिसर में अधिकारियों और राजस्व कर्मियों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचा। काफी देर इंतजार के बाद फरियादी अपने-अपने घरों को लौट गए। भदौसी निवासी वीरपाल सिंह, भगतपुर्वा निवासी जमुना प्रसाद गुप्ता, उदैईपुर्वा निवासी रघुवीर सिंह, भगतपुर्वा निवासी विनीता देवी, पुरानी ठठिया निवासी चमेली देवी, भदौसी निवासी अंकित पाल, भदौही निवासी नवाब सिंह, मलंगवा निवासी रामकुमार, मदनापुर निवासी रामपाल और तिलसरा निवासी राजीव कुमार सहित अन्य फरियादियों ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.