कन्नौज, अगस्त 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर निवासी एक व्यक्ति ने राजनीतिक रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीडि़त अतुल कुमार सिंह पुत्र स्व.कृष्णपाल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 29 जुलाई 2026 की रात करीब आठ बजे वह अपने घर पर अकेले थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे अंकुर सिंह, शक्ति सिंह और राजीव सिंह ने उन्हें देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों आरोपी कथित रूप से घर में घुस आए और लात-घूंसों से मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर उनका चचेरा भाई राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। पीडि़त का आ...