Kannauj News: रसोई घर में गैस सिलेंडर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
कन्नौज, अगस्त 5 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के बांकी गांव में बुधवार सुबह खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। परिवार की सूझबूझ और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार बांकी गांव निवासी पूजा देवी पत्नी अरुण कुमार बुधवार सुबह करीब आठ बजे रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही उन्होंने शोर मचाया, जिस पर परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए जलते सिलेंडर को सावधानी पूर्वक रसोई से बाहर आंगन में रख दिया और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही तिर्वा फायर स्टेशन की टीम लीडिंग फायरमैन राम केवल, चालक कृष्णवीर सिंह एवं फायरमैन जीत सिंह के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.