कन्नौज, अगस्त 23 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयों के लिए प्रदेश सरकार ने आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा का दायरा बढ़ाया है। कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में रविवार को आयोजित रसोइयों के सम्मान समारोह में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने बताया कि रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि की गई है। अब उन्हें प्रतिमाह तीन हजार रुपये मानदेय मिलेगा। साथ ही रसोइया वस्त्र परिधान के लिए मिलने वाली वार्षिक धनराशि भी 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई है। पीएम पोषण योजना के तहत जिले के 1,459 परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 3,663 रसोइयों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से जोड़ा गया है। समारोह में प्रतीकात्मक रूप से 11 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड और डेमो चेक देकर सम...