कन्नौज, अगस्त 6 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। रसूलाबाद गांव में गुरुवार को प्रधान चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पहले कहासुनी हुई, इसके बाद दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल 11 लोग घायल हो गए।

घायलों का उपचार सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया, जहां से छह गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कन्नौज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में प्रधान चुनाव की पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि आगामी पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में प्रभाव और दबदबा दिखाने के प्रयास के दौरान विवाद बढ़ गया।

सुरक्षा व्यवस्था...