कन्नौज, अगस्त 21 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। करीब दो सप्ताह पहले रसूलाबाद गांव में हुए दो पक्षों के खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल 62 वर्षीय नसीम जैदी की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। कानपुर में उपचार करा रहे नसीम की गुरुवार शाम अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत बेहद नाजुक बताई है। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है। रसूलाबाद गांव में हुए विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। लाठी-डंडों से हुए हमले में दोनों पक्षों के कुल 11 लोग घायल हुए थे। इनमें गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। इन्हीं में नसीम जैदी भी शामिल थे। परिजन उन्हें उपचार के लिए कानपुर ले गए, जहां उ...