कन्नौज, जुलाई 20 -- Kannauj News: छिबरामऊ। उप जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में कार्यरत शिक्षामित्र वीरेन्द्र सिंह यादव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए उनकी सेवा संविदा समाप्त करने का प्रस्ताव बेसिक शिक्षा अधिकारी कन्नौज को भेजा है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि राजस्व ग्राम रसूलपुर की गाटा संख्या 65, जो राजस्व अभिलेखों में चरागाह भूमि के रूप में दर्ज है, पर शिक्षामित्र वीरेन्द्र सिंह यादव द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर लिया गया था। आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौके पर वृक्षारोपण कराने के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में रिश्वत लेने के आरोप में चकबंदी लेखपा...