Kannauj News: रचनात्मक कलाकृतियों का बालिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण
कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के बढ़ैपुर रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में लर्निंग बाय डूइंग (एलबीडी) यानी करके सीखने की पहल के तहत हुनरमंद टीम ने छात्राओं को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के साथ मिशन शक्ति से संबंधित पोस्टर बनाना सीखा। हुनरमंद टीम का नेतृत्व कर रही प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर की प्रधानाध्यापिका पूजा पांडेय ने छात्राओं को आयत, गोला, कोण जैसी गणितीय आकृतियों की जानकारी दी। साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया तथा जागरूकता संबंधी पोस्टर बनवाए। टीम के सदस्य सुवेश कुमार व रश्मि राजपूत ने भी विभिन्न गतिविधियों से संबंधित प्रशिक्षण दिया। लक्ष्मी दीप तिवारी ने बच्चों को गियर साइकिल सिस्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.