Kannauj News: रक्षाबंधन पर स्वच्छता का संदेश, बच्चों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
कन्नौज, अगस्त 27 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नगर पालिका द्वारा संचालित स्वच्छता कार्य कर रही कंपनी ईको स्वच्छ की आईईसी टीम ने सेंट मारिया पब्लिक स्कूल में विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान आईईसी टीम की शिवा एवं रंजना ने विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए चार अलग-अलग डस्टबिन के सही उपयोग की जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखना, कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में डालना तथा उसका उचित निस्तारण करना स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने के साथ-साथ परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: रखी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.