कन्नौज, अगस्त 27 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता । भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के पर्व रक्षाबंधन को लेकर शहर के बाजार पूरी तरह सज गए हैं। तिर्वा रोड, मकरंदनगर, जीटी रोड और रेलवे रोड पर राखी, मिठाई, चॉकलेट, ड्रायफ्रूट, गिफ्ट आइटम और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों से लेकर आकर्षक पैकिंग में मिठाई और चॉकलेट के गिफ्ट पैक सजे हैं। बाजार में खरीदारों की आवाजाही बढ़ गई है। महिलाएं और युवतियां राखियों की खरीदारी करती नजर आ रही हैं, जबकि भाई-बहनों के लिए उपहार खरीदने को युवा मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों का रुख कर रहे हैं। रक्षाबंधन से पहले बाजार में त्योहार की रंगत साफ दिखाई दे रही है। राखी की दुकानों पर सामान्य राखियों के साथ मोती, रुद्राक्ष, स्टोन, डिजाइनर और बच्चों की पसंद वा...