कन्नौज, सितम्बर 7 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कनपिटयापुर में रविवार की सुबह रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दंपत्ति समेत पांच लोग घायल हो गये। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस नें घटना की जांच शुरू कर दी है। कनपटियापुर गांव निवासी निखिल कटियार के भाई शीलू, रजत गौतम, मिथुन गौतम, जुगाड़ी खेतों की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव के ही संजय व उसकी पत्नी मुन्जू से रंजिश को लेकर इन लोगों का विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डन्डा लेकर वहां पहुंच गये और मामला बड़ने पर इनके बीच जमकर मारपीट हुई। दोनो लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने एक ओर से संजेश, शीबा, मूलचन्द्र, व शेखर के खिलाफ और दूसरी ओर से शीलू, जुगाड़ी व मिथुन...