कन्नौज, जुलाई 25 -- Kannauj News: कन्नौज। शहर के मोहल्ला बालापीर में रंजिश के चलते पड़ोसियों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सदर कोतवाली की कला चौकी क्षेत्र के मोहल्ला बालापीर निवासी मोहम्मद आजम पुत्र मोहम्मद बकार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 23 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे वह खाना खाने के बाद गली में टहल रहा था। तभी पड़ोसी ताज खां, तज्जु, शकील खां, नजम और सुजैन ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Rampur News: युवक पर चाकू से हमला, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज विरोध करने पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ की उंगली कट गई। शोर सुनकर पड़ोसी फराज और जुनै...