कन्नौज, सितम्बर 15 -- Kannauj News: कन्नौज। रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने युवक को घेरकर गाली-गलौज किया और लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया । आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चिंतामणि निवासी क्षेत्रपाल पुत्र केदार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 9 सितंबर की शाम करीब छह बजे वह अपने घर के दरवाजे पर था। इसी दौरान गांव के कमलेश पुत्र रामलाल, अंकित व विकास पुत्रगण कमलेश रंजिश को लेकर उसके पास आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे लाठी-डंडों, थप्पड़- घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों ने किसी तरह बीच-बच...