कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव देवकली बांगर में देवी जागरण सुन कर घर लौट रही महिला को रास्ते में घेर कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मकरन्दनगर क्षेत्र के गांव देवकली बांगर निवासी रेखा देवी पत्नी सुनील कुशवाह ने कोतवाली में तहरीर देते हुये बताया कि 16 अक्टूबर को वह मोहल्ले में आयोजित देवी जागरण सुनने गई थी। जहां से देर रात वह बापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में घात लगाये गांव के ही अभय पुत्र रामप्रसाद ने उसे रंजिश को लेकर घेर लिया और गालीगलौज शुरू कर दिया। बिरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल सुन आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुये वहंा से चला ...