Kannauj News: रंजिशन पांच बीघा फसल में डाली दवा, फसल हुई नष्ट
कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के नुनारी गांव में रंजिश के चलते एक किसान की तैयार खड़ी पांच बीघा फसल में दबंगो ने दवा डाल दी। जिससे किसान की पूरी फसल नष्ट हो गई। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। कस्बे के अन्नपूर्णा नगर मोहल्ला निवासी राजकुमार पुत्र रामप्रसाद ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि नुनारी गांव में स्थित वह अपने छह भाईयों की पांच बीघा जमीन पर सकरन्द की फसल की थी। एक अन्य भाई सुशील कुमार की जमीन उसने छोड़ रखी है। उसका भाई सुशील कुमार उससे रंजिश मानता है। रंजिशन चलते उसके सुशील कुमार व उसकी पत्नी रूबी ने उसकी फसल में दवा डाल दी। जिससे उसकी फसल नष्ट हो गई। पीड़ित ने दोनो के खिलाफ तिर्वा कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग रखी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.