कन्नौज, सितम्बर 24 -- Kannauj News: कन्नौज। चित्रों के रंगों में विद्यार्थियों ने स्वच्छ और हरे-भरे पर्यावरण का संदेश उकेरा। भारतीय इंटर कॉलेज नितानंदपुर में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर की सफाई करने के साथ पौधे लगाए। चित्रकला प्रतियोगिता में नंदिनी ने प्रथम, रिचा ने द्वितीय और सत्यम ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य हरगोविंद सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया गया। मेरा युवा भारत के वॉलंटियर श्याम सुंदर शाक्य, दुर्गेश कुमार शर्मा, सुमित कुमार और आदर्श कुमार ने विद्यार्थियों को सार्वजनिक स्थानो...