कन्नौज, सितम्बर 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय में बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए 10 सितंबर को ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जारी पत्र के अनुसार, बैठक अपरान्ह 3 बजे विकास खंड कार्यालय के सभागार में होगी। इसमें समस्त शाखा प्रबंधक, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, सचिव तथा बैंक सखी शामिल होंगी। बैठक में बैंक ऑफ इंडिया की योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों की प्रगति और विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही योजनाओं के प्रभावी संचालन और समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। खंड विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिका...