Kannauj News: यूरिया के लिए उमड़ी भीड़, वी-पैक्स सौरिख में किसानों की लंबी कतार
कन्नौज, अगस्त 13 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति वी-पैक्स सौरिख पर गुरुवार को यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समिति पर खाद उपलब्ध होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से किसान बड़ी संख्या में पहुंच गए और कुछ ही देर में पूरा परिसर लंबी कतारों से भर गया। भीड़ को नियंत्रित करने में कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई किसानों को घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में प्राइवेट खाद दुकानों पर यूरिया की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है। जहां सरकारी दर पर यूरिया 266.50 रुपये प्रति बोरी उपलब्ध है, वहीं निजी दुकानदार इसे 350 से 400 रुपये तक बेच रहे हैं। किसानों का कहना है कि सहकारी समिति पर कभी-कभी खाद की कमी हो जाती है, जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.