Kannauj News: यात्री प्रतीक्षालय में अधेड़ का शव मिलने से मची सनसनी
कन्नौज, सितम्बर 3 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। जीटी रोड चौराहा स्थित पुलिस चौकी के सामने यात्री प्रतीक्षालय में गुरुवार को एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। पुलिस कर्मी उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। वह चौराहे पर अक्सर भीख मांगता था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.