Kannauj News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़ी बीमारियां, जिला अस्पताल की ओपीडी एक हजार पार
कन्नौज, अगस्त 31 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता l मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। दिन में गर्मी और रात में हल्की सर्दी के बीच लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। सबसे अधिक मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और त्वचा संबंधी समस्याओं की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव के बीच डेंगू और मलेरिया का खतरा भी बना हुआ है। जिला अस्पताल में मलेरिया के दो मरीज भर्ती हैं, जिनका चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं, जिले में डेंगू के चार मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। बुखार के मरीजों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रतिदिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.