कन्नौज, जुलाई 13 -- Kannauj News: कन्नौज। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और उमस के बीच वायरल संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। इसका असर सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में साफ दिखाई दिया, जहां सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह आठ बजे पर्चा काउंटर खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी और दोपहर डेढ़ बजे तक 770 नए पर्चे बनाए गए, जबकि करीब 1200 पुराने पर्चों पर मरीज चिकित्सकीय परामर्श और दवा लेने पहुंचे। अस्पताल की ओपीडी में बुखार, जुकाम, खांसी, सांस संबंधी संक्रमण, डायरिया, पेट दर्द और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। दो पर्चा काउंटर होने के बावजूद मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। चिकित्सकों के कक्षों के बाहर भी कतारें लगी रहीं। जांच के लिए भेजे गए मरीजों को अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे कराने में भी काफी समय इंतजार करना पड़ा। महिल...