कन्नौज, सितम्बर 19 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास शनिवार को मौरंग से लदा एक डंपर सडक़ पर फंस जाने से तिर्वा रोड पर लंबा जाम लग गया। अचानक लगे जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के प्रयास शुरू किए। फंसे हुए डंपर को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से मौरंग खाली कराने का काम किया जा रहा है। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कस्बा के नादेमऊ चौराहे पर तिर्वा की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। जाम के चलते स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच लोग ...