कन्नौज, जुलाई 16 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। कस्बे में चोरों ने एक मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। वारदात की जानकारी गुरुवार दोपहर दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के चौखटा गांव निवासी माधव राजपूत ने बताया कि वह बुधवार शाम रोज की तरह अपनी मोबाइल दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार को घर में अन्नप्राशन संस्कार होने के कारण वह दोपहर बाद दुकान पहुंचे। वहां दुकान का शटर टूटा मिला और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोर शटर तोड़कर दुकान में घुस गए और गल्ले में रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी, मरम्मत के लिए आए 15 मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 50 ह...