कन्नौज, अगस्त 1 -- Kannauj News: मानीमऊ। उदैतापुर निवासी प्रमोद कुमार दुबे, जिनका मानीमऊ में कुमार कोल्ड स्टोरेज है, शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्कॉर्पियो से गांव स्थित प्लॉट पर जा रहे थे। मानीमऊ-ठठिया रोड पर मुखियाजी कोल्ड के पास मोड़ पर सामने से मिट्टी लेकर आ रहे ट्रैक्टर से उनकी स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में प्रमोद कुमार को मामूली चोटें आईं, जबकि स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से कोल्ड स्टोरेज पहुंचाया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कई दिनों से अवैध खनन कर मिट्टी ढोई जा रही है। हालांकि इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...