कन्नौज, सितम्बर 30 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पिड़ारीखेड़ा गांव निवासी पंकज पुत्र रामकृष्ण ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे वह रोहली मेले से बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही ध्रुव सिंह, बलराम और रक्षपाल ने उसे घेर लिया और बाइक रुकवा ली। इसके बाद आरोपितों ने गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। आरोप लगाया कि आए दिन रास्ता रोककर उसे परेशान करते हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...