कन्नौज, अगस्त 18 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के श्रीगंगेश्वरनाथ मंदिर परिसर में लगे मेले में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार चार युवकों ने अचानक उपद्रव शुरू कर दिया। आरोप है कि युवकों ने झूला संचालक इकबाल के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने गंभीर घायल इकबाल के ऊपर बाइक चढ़ा दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अचानक हुए हमले से मेले में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना किसी ने डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर घायल...