Kannauj News: मृत संविदा ठेका लाइनमैन के परिवार को सौंपी आर्थिक सहायता
कन्नौज, अगस्त 9 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। तकरीबन तीन महीने पहले गुरसहायगंज में बिजली के पोल पर चढ़ कर कार्य कर रहे एक संविदा ठेका लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई थी। मृतक के परिवार को विधायक अर्चना पांडेय ने आर्थिक सहायता की चेक प्रदान की है। गत 24 मई को विद्युत दुर्घटना में संविदाकर्मी लाइनमैन शिवसागर कठेरिया उर्फ सरमू का बिजली पोल पर करेंट लगने से मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम करके प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंची विधायक अर्चना पांडेय ने पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद व सहयोग का आस्वासन दिया था। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने जाम खोला था। शनिवार को कार्यदायी संस्था की ओर से जारी 10 लाख रुपए आर्थिक सहायता की चेक विधायक पांडेय ने पीड़ित के परिजनों को प्रदान की। कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं, जो भी सहयोग सम्भव है किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.