कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। वन विभाग की जमीन से मिट्टी खोदने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। ग्राम बनियानी निवासी राजेश्वर पुत्र रामसनेही ने बताया कि रविवार की शाम करीब आठ बजे गांव के नागेंद्र, अंकित व रिंकू वन विभाग की जमीन की मिट्टी खोदने को लेकर वाद-विवाद होने पर उसे लाठी डंण्डो से मारपीट करके जान से मारने की धमकी दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...