Kannauj News: मारपीट में दो महिलाओं समेत चार घायल
कन्नौज, जुलाई 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के खोजीपुर गांव निवासी मनीराम ने बताया कि उसके घर के सामने गांव का ही एक युवक फास्टफूड की ठेली लगाता है, जिससे घर के सामने गंदगी फैली रहती है, जब उसे दूसरी जगह ठेली लगाने के लिए कहा, तब उसने गालीगलौज कर धमकी दी। इसी रंजिश के चलते गुरूवार को और फिर अगले दिन शुक्रवार की सुबह अपने कई अन्य साथियों के साथ दरवाजे पर आकर गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसकी चीखपुकार सुनकर उसका भाई संजीव उसकी बेटी नेहा और उसके भाई की पत्नी सुुमन बचाने आई, तो उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.