कन्नौज, जुलाई 16 -- Kannauj News: तिर्वा। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बरोखरपुरवा में भू-विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठियां चल रही थीं। तभी गांव का एक युवक उनको बचाने पहुंच गया। बीच-बचाव में किसी ने उसपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे उसका हाथ कट गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बुधवार को बरोखरपुरवा में जमीन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। देखते-देखते लाठियां चलने लगीं। इसी बीच गाव के मेवाराम का 30 वर्षीय पुत्र राजेश बीच-बचाव करने लगा। इसी बीच मारपीट में किसी ने उसपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे उसका एक हाथ का अधिकांश भाग कट गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...