कन्नौज, जुलाई 19 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गदनापुर में घर में घुस कर मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम गदनापुर निवासी महेश सिंह ने कोर्ट के आदेश से कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि मेरापुर गढ़िया (छिबरामऊ) निवासी नरेंद्र सिंह व रिंकू सिंह 17 अप्रैल को उसके घर आए और 20 हजार रुपये की मांग करने लगे। जब उसने रुपए देने से मना कर दिया तो उसे घर में घुस कर मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने जब उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की तब उसने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। यह भी पढ़ें- Gonda News: कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज इसके बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। तब उसने कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने मामले में को...