कन्नौज, जुलाई 25 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम मछिया निवासी एक महिला ने चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मेडिकल घायल महिला को परीक्षण कराकर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के ग्राम मछिया निवासी कमला देवी पत्नी ओशाम सिंह द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह घर के पीछे कूड़ा डालने गई थीं। आरोप है कि तभी गांव के धीरज, रंजीत, मंजीत और मुकेश ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि वह जान बचाकर घर के अंदर चली गईं, लेकिन आरोपित घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। घटना में उन्हें शरीर पर क...