कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। मायापुर्वा गांव में बुखार से तीन लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को मलेरिया विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर घर-घर जांच की। इस दौरान करीब 10 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला। टीम ने मौके पर ही लार्वा को नष्ट कराया और ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। क्षेत्र के मायापुर्वा गांव में चार अक्टूबर से अब तक बुखार से पीड़ित धर्मवीर, नागेंद्र और जितेंद्र राजपूत की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार को जिला मलेरिया विभाग के निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में रौनक और कंचन गांव पहुंचे। टीम ने घर-घर जाकर मलेरिया और डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा की तलाश की। जांच के दौरान करीब 10 घरों में कूलर, फ्रि...