कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। मायापुर्वा गांव में बुखार से मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। ग्रामीणों के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लेने और बीमारी के कारणों का पता लगाने के लिए गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर जांच-पड़ताल की। वहीं, गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई और उन्हें दवाएं वितरित की गईं। तालग्राम क्षेत्र के मायापुर्वा गांव में बुखार के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला मलेरिया अधिकारी उदय प्रताप के नेतृत्व में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय, मलेरिया इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह और रौनक ने ग्रामीणों के घर पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाई। टीम ने बुखार से पीड़ित लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। साथ ही गांव में बीमारी की स्थि...