कन्नौज, अक्टूबर 16 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। मायापुर्वा गांव में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को बुखार से पीड़ित इंटर के छात्र की कानपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव में दो सप्ताह के भीतर बुखार से तीन लोगों की मौत होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लगातार दो दिन में दो युवाओं की मौत से लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने गांव में जलभराव और सड़कों के किनारे जमा गंदगी को बीमारियां फैलने की आशंका से जोड़ते हुए सफाई, फॉगिंग और स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव का दौरा कर रही हैं। मायापुर्वा गांव निवासी रज्जन वर्मा का 17 वर्षीय पुत्र जितेंद्र राजपूत तालग्राम के जागृति पब्लिक स्कूल में इंटर का छात्र था। करीब 10 दिन पहले उसे बुखार आया था। परिजन कस्बे के न...