कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। क्षेत्र के मायापुर्वा गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। गांव में अब तक बुखार से दो लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार शाम बुखार और उल्टी-दस्त से पीड़ित 19 वर्षीय युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन गुरुवार सुबह अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इससे पहले चार अक्टूबर को गांव निवासी एक किसान धर्मवीर 45 वर्ष की भी कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। गांव में बड़ी संख्या में लोगों के बुखार से पीड़ित होने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर मरीजों का उपचार शुरू किया है। थाना क्षेत्र के मायापुर्वा गांव निवासी पार सिंह के 19 वर्षीय बेटे नागेंद्र राजपूत की बुधवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे बुखार क...