Kannauj News: मामूली विवाद में दबंगों ने दंपती को बेरहमी से पीटा
कन्नौज, अगस्त 5 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम तरींद में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भैंस द्वारा सडक़ पर गोबर करने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि गांव के कुछ दबंगों ने एक दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पीडि़ता रेखा पत्नी अरविंद कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 3 अगस्त की रात को उनकी भैंस ने सडक़ पर गोबर कर दिया था। इसी बात को लेकर गांव के पिंटू बाथम, उपेन्द्र उर्फ छोटे पुत्रगण राधेश्याम, अमित व भोले पुत्र सर्वेश कुमार ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और चारों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अरविंद कुमार को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। पति को बचाने पहुंची रेखा को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा और एकराय होकर लाठी-ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.