Kannauj News: मानस दीर्घा में दिखी नारी शक्ति की प्रेरक गाथा, 950 पुस्तकों से सुसज्जित पुस्तकालय का शुभारंभ
कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: छिबरामऊ। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान-6.0 के तहत बेटियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की अनूठी पहल की गई। यहां पीईएस अधिकारी रुचि मिश्रा ने विद्यालय की छात्रा मुस्कान के साथ मानस दीर्घा और पुस्तकालय का उद्घाटन किया। विद्यालय की वार्डन अरुणा शुक्ला की परिकल्पना से तैयार मानस दीर्घा में श्रीरामचरितमानस के 21 प्रमुख नारी पात्रों के जीवन चरित्रों को प्रदर्शित किया गया है। वहीं, करीब 950 पुस्तकों से सुसज्जित पुस्तकालय छात्राओं के ज्ञानवर्धन में सहायक बनेगा। रुचि मिश्रा ने कहा कि बेटियां ज्ञान, संस्कार और आत्मविश्वास के साथ अपने आदर्शों से जुड़कर सपनों को साकार कर सकती हैं और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बन सकती हैं। यह भी पढ़ें- Pratapgarh...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.