कन्नौज, अगस्त 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की आवास विकास कालोनी स्थित पं.रामप्रकाश त्रिपाठी पार्क में श्रीराधा चरितामृतम का वर्णन श्रीराधा धाम बरसाने से आए श्रीशरण जी महाराज के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने राधा-कृष्ण व्याहुला प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दिव्य एवं अलौकिक प्रेम का वर्णन करते हुए बताया गया कि उनका प्रेम सांसारिक नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है। श्रीशरणजी महाराज ने कहा कि राधा और श्रीकृष्ण का संबंध प्रेम, समर्पण और भक्ति का सर्वोच्च आदर्श है। व्याहुला प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि सच्चा प्रेम किसी स्वार्थ या अपेक्षा पर आधारित नहीं होता, बल्कि त्याग, विश्वास और पूर्ण समर्पण से ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्...